नेशनल डेस्क: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने आज से नए सर्विस चार्ज लागू किए हैं। अब कैश निकासी पर 15 रुपए के साथ जीएसटी वसूला जाएगा। दरअसल अब बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को बैंक के ब्रांच से या फिर एटीएम से मुफ्त में पैसे निकालने की सुविधा सिर्फ चार बार ही मिलेगी। अगर ग्राहक चार बार से ज्यादा निकासी करते हैं, तो बैंक इस पर प्रति कैश निकासी पर 15 रुपए के साथ जीएसटी वसूलेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खाताधारकों को एसबीआई एक वित्त वर्ष में 10 चेक मुफ्त देगा
एसबीआई के एटीएम के अलावा, अन्य बैंकों के एटीएम से निकासी पर भी इतना ही चार्ज लागू है। वहीं बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को एसबीआई एक वित्त वर्ष में 10 चेक मुफ्त देगा। इसके बाद 10 चेक वाली चेकबुक के लिए ग्राहक को 40 रुपए के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं 25 चेक वाली चेकबुक के लिए ग्राहकों से 75 रुपए के साथ जीएसटी वसूला जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
