पंजाब डेस्क- आम आदमी पार्टी की सरकार अब पंजाब में बेरोजगार युवाओं को राहत देने के लिए काम कर रही है। मान सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 1690 भर्ती निकाली हैं। पंजाब सरकार की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इस संबंध में आवेदन मांगे गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
1690 सहायक लाइनमैन की भर्ती
सरकार ने 1690 सहायक लाइनमैन की भर्ती के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि, नौकरियों के लिए योग्यता सहित अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट पर 30 अप्रैल, 2022 को पोस्ट की जाएगी। इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा था।
Read More Stories:
सरकार बनने पर सभी दलों ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। उम्मीद है कि, सरकार निकट भविष्य में अन्य विभागों में और भर्ती कर सकेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
