Sunday , 26 July 2026

संपत्ति बंटवारे से नाराज बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, गड़ासे से गला काटकर कर डाली हत्या

झारखंड डेस्क- झारखंड के गोड्डा जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर हनवारा के संग्रामपुर गांव में संपत्ति बंटवारे से नाराज एक बेटे ने 31 दिसम्बर की रात अपने साठ वर्षीय पिता चुन्नी यादव की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, घटना को अंजाम देने के बाद सुबोध यादव मौके से फरार हो गया था लेकिन, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि, हत्या में उपयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

संपत्ति के बंटवारे को लेकर था मनमुटाव
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, 60 वर्षीय चुन्नी यादव खाना खाकर रात को गौशाला गया जहां, उसके बेटे सुबोध यादव ने ही गड़ासे से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि, भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिता से मनमुटाव चल रहा था। वहीं, उनका कहना है कि, फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जल्द ही इस मामले मे पुलिस कदम उठायेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *