नेशनल डेस्क: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार सुबह से कई जिलों में झमाझम बरसात हुई। शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, पंचकूला/चंडीगढ़, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी जिलों व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान उत्तरी हरियाणा के जिलों में कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गरज-चक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव आया है। इसके प्रभाव से राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में बादलवाई और कहीं-कहीं गरज-चक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी।

धुंध के कारण वाहनों को परेशानी झेलनी पड़ी
बुधवार को सुबह की शुरुआत गहरी धुंध से हुई थी। धुंध के कारण सुबह सात बजे तक दृश्यता सिर्फ 100 मीटर ही रही। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होता रहा। सुबह 11 बजे धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली।
हालांकि दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। दिन ढलने तक सूर्य व बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। सूर्य अस्त होने के बाद मौसम में फिर से ठंडक बढ़ गई। यह धुंध फसलों के लिए फायदेमंद है। इस दौरान दिन के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई और यह 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
