Tuesday , 3 November 2026

दिल्ली में बाढ़ के बाद भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, वर्क फ्रॉम होम मोड पर सरकारी ऑफिस

दिल्ली में आई बाढ़ ने हाहाकार मचा के रखा हुआ है इससे निपटने के लिए गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई। उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए थे। इस बैठक में दिल्ली के सभी स्कूलों और कॉलेज को रविवार तक बंद करने का फैसला लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया, दिल्ली के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी रविवार तक बंद किए गए हैं। आवश्यक सेवा देने वाले सभी सरकारी दफ्तर को छोड़कर बाकी सभी सरकारी दफ्तर रविवार तक वर्क फ्रॉम होम पर चलेंगे। प्राइवेट दफ्तर को भी रविवार तक वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में ये फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में जानकारी दी है।

कश्मीरी गेट ISBT पर नहीं जाएंगी बसें

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली अंतरराज्यीय बसें आईएसबीटी कश्मीरी गेट न जाकर सिंघू बॉर्डर पर ही रुक जाएंगी। हालांकि, आवश्यक सेवाओं जैसे खाद्य पदार्थ और पेट्रोलियम उत्पादों को लाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

भारी वाहनों की एंट्री पर भी लगाई रोक

इस बीच दिल्ली में बाहर से आने वाले भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एहतियात के तौर पर सिंघू बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से माल ढुलाई करने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *