राजस्थान डेस्क- राजस्थान के कोटा से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बाद में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। पीड़िता को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया और उसे नारीशाला भेजा गया है। आरोपी ने बालिका को 4 दिन तक अपने साथ रखा और लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने बताया कि, मामला कोटा के नयापुरा थाना इलाके से जुड़ा है। रेप के आरोपी की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। आरोपी मजदूरी का काम करता है और शराब का आदी है। इसके कारण आरोपी और उसकी पत्नी के बीच आये दिन झगड़े होते रहते थे। इसी बात से तंग आकर डेढ़ माह से उसकी पत्नी अपने घर रहने लगी थी।
Read More Stories:
मामले की जांच पड़ताल जारी
जिसके चलते कुछ दिन पहले आरोपी कॉलेज से अपनी 17 साल की साली को भगाकर अपने गांव ले गया। पीड़ित किशोरी फर्स्ट ईयर में पढ़ती है। किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने नयापुरा थाना पुलिस में शिकायत दी. उसके बाद पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर आरोपी की तलाश की और बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
