Monday , 27 July 2026

पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पकड़ा गया 35 करोड़ की ठगी करने वाला फर्जी ट्रैवल एजेंट

पंजाब पुलिस को मोहाली से अहम सफलता मिली है. मोहाली पुलिस ने मोहाली के सेक्टर-82 में एक फर्जी इमीग्रेशन ऑपरेटर का खुलासा किया है। ये लोग फर्जी मुख्य सचिव, विधायक, इंस्पेक्टर और हरियाणा की सियासी पार्टी के महासचिव बनकर कई सालों से यह पूरा काम कर रहे थे। इस शख्स की पहचान सरबजीत सिंह संधू के तौर पर हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह शख्स आलीशान ऑफिस, लग्जरी कारों और बंदूकधारियों के रौब दिखा अपने साथियों के साथ एक नहीं बल्कि 19 फर्जी इमिग्रेशन कंपनियां चला रहा था। इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया।

गिरफ्तारी के दौरान एसएसपी मोहाली ने बताया कि उक्त आरोपी द्वारा अब तक करीबन 35 करोड़ की ठगी की जा चुकी है और अलग-अलग जगहों पर 5 केस पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *