Saturday , 25 July 2026

जमीन के पीछे सगे भाईयों ने छोटे भाई का हाथ पैर- तोड़ा! कर डाली बुरी हालत!

फरीदाबाद\ हरियाणा:- सगे भाईयों के बीच में जमीन का मामला इस कदर अड़ा कि बात मारपिटाई जा पहुंची और फिर सगे बड़े भाईयों ने अपने ही भाई का हाथ पैर तोड़ कर उसे बिस्तर का मरीज बना डाला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मारपीट कर भाई का हाथ- पैर तोड़ा

तस्वीरों में हाथ पैर पर प्लास्टर लगा बिस्तर पर लिटा दिखाई दे रहा ये वही शख्स है, जिसके अपने ही सगे भाईयों ने जमीनी विवाद के पीछे ऐसी हालत कर डाली। मामला फरीदाबाद का है। पीड़ित पक्ष की राकेश शर्मा की अगर माने तो उनकी पुस्तैनी जमीन पर उनके सगे भाइयों ने कब्जा कर लिया है।

पुस्तैनी जमीन पर सगे भाईयों ने ही किया कब्जा  

जिस जमीन को उन्होंने मांगा तो उनके भाइयों ने अपने बेटों और कुछ बाहरी लोगों के साथ मिलकर उनके साथ लाठी-डंडों सरिया से मारपीट कर दिया।घटना बीते 9 अप्रैल की है जिसे पूरे डेढ़ महीना बीत चुके है लेकिन आज तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

जमीनी विवाद में चले लाठी- डंडे

राकेश शर्मा ने बताया की साजिश के तहत उन पर हमला किया। जिसके चलते उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। फिलहाल अब वह काम करने के हालात में भी नहीं है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *