Saturday , 31 October 2026

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के बाद पत्नी को दे दिया तीन तलाक, दहेज के लिए करता था प्रताड़ित

नेशनल डेस्क- आए दिन महिलाओं पर कोई न कोई जुल्म होता ही रहता है जिसके कारण वह अपनी मर्जी से कही आ जा नही सकती और न ही अपनी मर्जी से कोई काम कर सकती है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला विकासनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के बाद पत्नी का उत्पीड़न कर तीन तलाक बोलने के आरोपी के खिलाफ पटेलनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साक्ष्य जुटाकर आरोपी के खिलाफ जांच जारी

पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपी के खिलाफ जांच कर रही है। इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि विकासनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी पटेलनगर थाना क्षेत्र निवासी कुर्बान अली के साथ हुई। आरोप है कि शादी के बाद से पति बात-बात पर उसे दहेज नहीं लाने और शक्ल सूरत को लेकर ताने देने लगा। पति ने यहां तक कहा कि वह उसे खुश नहीं रख पाती है। आरोप है कि पति ने उत्पीड़न करते हुए अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि उसकी सास अच्छी महिला थीं, जिनके सहारे वह अपने दिन काटती रही। 

Read More Stories:

कई धाराओं के तहत केस दर्ज

उनकी मौत बीते मई महीने में हो गई। आरोप है कि उसके बाद पति का उत्पीड़न और बढ़ गया। उसने तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया और दूसरी शादी की धमकी की। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में तहरीर दी। वहां समाधान नहीं निकलने पर पटेलनगर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक देने, गलत तरीके से शारीरिक संबंध बनाने समेत उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *