नेशनल डेस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज और मंगलवार को 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया
अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान ग्रहण किया। वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
