पंजाब डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। तो वहीं पंजाब में आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने भी आज अपने चुनावी वादे में कहा कि अगर सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस को पूरी छूट दी जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नशा मुक्त पंजाब के लिए ड्रग टास्क फोर्स बनाई जाएगी- मान
भगवंत मान ने ये भी कहा कि नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ड्रग टास्क फोर्स बनाएंगी, जिसमें कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा और पुलिस को खुली छूट दी जाएगी।

हमारा आंतरिक सुरक्षा रोडमैप तैयार है – भगवंत मान
आप पार्टी के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान ने आगे कहा कि, ” चूंकि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, इसलिए हम आपको इसकी आंतरिक सुरक्षा की गारंटी देते हैं… हमारा आंतरिक सुरक्षा रोडमैप तैयार है…कांग्रेस भीतर लड़ रही है, वे इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
