पंजाब डेस्क: पंजाब में अगले साल की पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनीतिक दल चुनावी रण में जुट गए हैं। आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं है और अपने उम्मीदवारों की सूची लगातार जारी कर रही है। गुरुवार को पार्टी ने आठ प्रत्याशियों की छठवीं सूची जारी की।आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 96 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। पार्टी को अब 21 प्रत्याशियों की घोषणा करनी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एडवोकेट अमरपाल सिंह को आप ने श्री हरगोबिंदपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। जीवनजोत कौर अमृतसर पूर्व से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को टक्कर देंगी। सिद्धू वर्तमान में इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। हालांकि उनके पटियाला से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। अमृतसर पश्चिम से डॉ. जसबीर सिंह को आप ने टिकट दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
