पंजाब के 10 मंत्री हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लोकसभा प्रभारी बनाए गए हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को सोनीपत की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ करनाल का जिम्मा संभालेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े नौ साल में जो वादे किए थे वो वादे पूरे नहीं कर पाए हैं, चाहे वो 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का मामला हो या स्वामीनाथन की रिपोर्ट हो। आम आदमी पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जो देश के लिए लड़ रहा है। आम आदमी पार्टी की लड़ाई देश की जनता को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की, बिजली मुफ्त देने की और युवाओं को रोजगार देने की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
