Saturday , 12 September 2026

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का कांग्रेस पर निशाना, बोले- मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत का सामान

भाजपा के खिलाफ ‘जन माफी यात्रा’ वाली टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ में केवल ‘नफरत वाली चीजें’ हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिंधिया ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “चाहे कांग्रेस या कमलनाथ जी कितनी भी गारंटी या ‘यात्रा’ निकाल लें, उनकी ‘मोहब्बत की दुकान’ में केवल ‘नफरत का सामान’ है।” उन्होंने आगे कहा, “चाहे कोई भी गारंटी या ‘यात्रा’ हो, यह शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 150 से अधिक सीटें जीत कर फिर से सत्ता में काबिज होगी। उन्होंने महाकौशल क्षेत्र के मंडला में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *