हरियाणा डेस्क: रेनू भाटिया को हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग की नई चेयरपर्सन नियुक्त किया है। सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया है। रेनू भाटिया भाजपा नेत्री एवं फरीदाबाद निवासी है। वो काफी लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं और वह फरीदाबाद नगर निगम की डिप्टी मेयर भी रह चुकी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
प्रीति भारद्वाज को राज्य महिला आयोग का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया
सोमवार को जारी आदेशों में भाटिया की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है। इससे पहले महिला आयोग के चेयरपर्सन का कार्यभार आयोग की वाइस चेयरमैन प्रीति भारद्वाज देख रही थीं। अब प्रीति भारद्वाज को राज्य महिला आयोग का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधान सचिव जी. अनुपमा ने सोमवार शाम उनके नियुक्ति आदेश जारी किए। इस नियुक्ति के साथ ही एक साल से खाली चला आ रहा महिला आयोग अध्यक्ष का पद भर गया है। दोनों ही पदों पर नियुक्ति के नियम व शर्तें बाद में जारी की जाएंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
