नेशनल डेस्क- टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ इतिहास रचा बल्कि देश और देशवासियों का नाम भी रोशन कर दिया। भारत का सिर गर्व से उंचा करने वाले इस खिलाड़ी कि वजह से एक दशक बाद फिर से ओलिंपिक में तिरंगा सबसे उपर लहराया और जब राष्ट्रगान बजा तो मानों सारे भारतवासियों का दिल भर आया। जो सम्मान जो प्रतिष्ठा इस बड़े मंच पर नीरज ने देश को दिलाई इसके लिए पूरा भारत इस युवा एथलीट का आभारी रहेगा।
इतिहास के पन्नों में नीरज का नाम दर्ज
शनिवार 7 अगस्त की शाम को नीरज चोपड़ा ने सदा के लिए इन पलों को यादगार बनाते हुए इतिहास के पन्नें में अपना नाम दर्ज कराया। बता दें, 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंक इस होनहार खिलाड़ी ने टोक्यो ओलिंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज भारत के महज दूसरे खिलाड़ी बने। नीरज ने ओलिंपिक में भारत की शान को बढ़ाया और गर्व का पल जीने का मौका दिया। इसके लिए भारत और भारत वासी सदा इस होनहार खिलाड़ी के आभारी रहेंगे।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
