Saturday , 25 July 2026

Golden Boy नीरज चोपड़ा पर देश की सरकारों ने दिल खोल कर लुटाए इनाम, बड़े-बड़े पुंजीपति भी पीछे नहीं

नेशनल डेस्क: देश के लाल और हरियाणा के छोरे नीरज चोपड़ा ने जो इतिहास रचा, उसका जश्न पूरे देश ने मनाया। ओलंपिक के एथलेटिक्स में तकबरीन 125 साल के गोल्ड सूखे को खत्म कर, देश को वो ऐतिहासिक क्षण दिया जिसका इंतजार ना जाने कितनी ही पीढ़ियां कर रही होंगी। गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा की मेहनत और उसके परिवार की तपस्या का ही असर है जो कि देश को आज गोल्ड मेडल मिला। महीना बेशक सावन का हो लेकिन देश ने ऐतिहासिक मौके का जशन दिवाली की तरह मनाया। अब क्योंकि नीरज चोपड़ा ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया तो फिर इसका इनाम तो मिलना ही था। नीरज चोपड़ा बेटा भले ही हरियाणे का हो लेकिन पूरे देश ने उसे सर आंखों पर बैठाया और आंख का तारा बना लिया। उनकी उपब्लिध पर देश की कई सरकारों ने भी दिल खोल कर इनाम की वर्षा की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

6 करोड़ देगी हरियाणा की सरकार!
इनाम का सिलसिला शुरू हुआ हरियाणा की सरकार से। नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की खेल नीति के अनुरूप नीरज चोपड़ा के लिए 6 करोड़ रूप्ये और क्लास 1 की नौकरी देने की बड़ी घोषणा कर डाली।

2 करोड़ देगी पंजाब की कैप्टन सरकार
हरियाणा सरकार की घोषणा के ठीक बाद पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार ने भी घोषणा करते हुए नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ देने का ऐलान कर दिया। कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि नीरज चोपड़ा का जीतना देश के लिए गर्व की बात है।

1 करोड़ देगी मणिपुर की सरकार
मणिपुर की सरकार ने भी नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ देने का ऐलान कर दिया। मणिपुर सरकार की कैबिनेट बैठक में नीरज को ये बड़ा इनाम देने का ऐलान कर दिया।

BCCI और चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी दिया इनाम!
नीरज चोपड़ा को सिर्फ देश की सरकारों ने ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत ने भी बड़े इनाम दिए। बता दें कि, ने नीरज को जहां एक करोड़ देने का ऐलान किया था तो वहीं ठीक इसके बाद आइपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी नीरज को 1 करोड़ देने का ऐलान कर दिया।

XUV700 देंगे आनंद महिंद्रा
पुंजीपति और महिंंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी भला कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होने भी देश लाल पर इनाम की भारी भरकम वर्षा की। उन्होंने नीरज चोपड़ा को महिंद्रा XUV700 गिफ्ट करने का ऐलान कर दिया।

इंडिगो ने दिया फ्री टिकट
वैसे नीरज चोपड़ा को पैसों के अलावा इंडिगो ने भी खास तोहफा दिया है। कंपनी की तरफ से पूरे एक साल के लिए फ्री टिकट का ऐलान कर दिया गया है। उनके लिए ये आज यानि 8 अगस्त से अगले साल 2022 में 7 अगस्त तक के लिए इंडिगो के फ्री टिकट का ऐलान किया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *