Saturday , 25 July 2026

करनाल पुलिस मिली कामयाबी ,पशु तस्करी के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश

11 अप्रैल 2019 करनाल : करनाल पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया। देर रात पुलिस ने गश्त के दौरान तस्करी के लिए ले जा रहे पशुओं सहित 2 तस्करों को काबू किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार पशु तस्कर एक बड़े ट्रक में 150 के करीब पशुओं को लादकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे थे, पुलिस ने मेरठ रोड पर ट्रक को रुकने किया , लेकिन पुलिस को देख ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ा लिया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमे बड़ी संख्या में पशु बरामद हुए जोकि तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे।

बात दें पुलिस ने मौके से यू पी नंबर की स्विफ्ट कार सहित 2 पशु तस्कर भी गिरफ्तर किए हैं। फिलहाल पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *