नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। बीएस येदियुरप्पा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, वे लंच के बाद राज्य के राज्यपाल से मिलेंगे और अपना इस्तीफा सौंपेंगे। बीएस येदियुरप्पा राज्य में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
‘मैं हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा और पार्टी को यहां तक पहुंचाया’
उन्होंने कहा कि, मैं हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा और पार्टी को यहां तक पहुंचाया। बता दें, पार्टी आलाकमान भी चाहता था कि BS Yediyurappa पद छोड़ दें। संभवतया इसीलिए उन्हें बीते दिनों दिल्ली बुलाया गया था। अब नए सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। नए सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिल बीएल संतोष और डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी का नाम लिया जा रहा है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
