पंजाब डेस्क: पंजाब में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। जहां नवजोत सिद्धू ने अपना पद त्याग कर कांग्रेस में बवाल मचा दिया है, तो वहीं खबरें सामने आ रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस छोड़ने वाले हैं। पंजाब कांग्रेस में चल रही तनातनी को झेल रही कांग्रेस को गुरूवार को एक और झटका लगा है। पूर्व सांसद सरदार वीरेंद्र सिंह बाजवा ने अपने कई समर्थकों के साथ अकाली दल में शामिल हो गए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बाजवा को पार्टी में शामिल कराते हुए अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा आज मैं बेहद खुश हूं की वीरेंद्र सिंह बाजवा अकाली दल में वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कुछ कारणों के चलते कांग्रेस जॉइन कर ली थी। लेकिन अब उन्होंने घर वापसी कर ली है। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
