Saturday , 25 July 2026

राहुल गांधी का PM पर तंज, कहा- मोदी अगर समझते देश के मन की बात तो ऐसे न होते हालात

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। तो वहीं अब उन्होंने, मन की बात कार्यक्रम और कोविड-19 टीकाकरण को लेकर पीएम मोदी का बिना नाम लिए उन पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक 45 सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी ने शेयर किया ये वीडियो

इस वीडियो में देश में वैक्सीन की कमी की कई क्लिप दिखाते हुए राहुल गांधी ने लिखा, ‘अगर वैक्सीन को लेकर देश के मन की बात को समझा जाता तो हालात ऐसे नहीं होते।’ राहुल गांधी ने यह बात तब कही है जब देश में कोरोना टीकों की कमी देखी जा रही है, जिस कारण कई वैक्सीन सेंटर बंद भी करने पड़ रहे हैं।

Read More Stories


शनिवार को केंद्र पर किया तीखा वार

बता दें, वैक्सीन की कमी को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार (4 जुलाई) को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में लिखा कि, लोगों के जीवन का सवाल है और केंद्र सरकार ने टीकाकरण के पूरा होने की कोई समय सीमा तय नहीं की है। यह ‘रीढ़ की हड्डी’ नहीं होने की मिसाल है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *