Thursday , 10 September 2026

शर्मनाक: पति से झगड़ा हुआ तो महिला ने अपने 11 महीने के बच्चे को गला घोंटकर मार डाला !

नेशनल डेस्क: दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में रविवार को एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी की रूह कांप जाएगी। यहां एक महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद अपने 11 महीने के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना 9 जुलाई की है, जब पति ने अपने बीमार बच्चे का अस्पताल में इलाज कराने से मना कर दिया था, जिसके बाद महिला ने अपने बच्चे का दुपट्टे से गला घोंट दिया। मियां-बीबी के इस झगड़े में मासूम की जान चली गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

महिला की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति सतवीर तनवर के साथ दक्षिण दिल्ली में रहती थी। अधिकारियों के अनुसार दंपति के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध नहीं थे और वह अक्सर झगड़ते रहते थे। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, गवाहों के बयान लिए गए जिससे खुलासा हुआ कि हत्या ज्योति ने की थी। पूरे मामले में आरोपी ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके द्वारा नवजात का गला घोंटने के लिए इस्तेमाल किए गए दुपट्टे को भी बरामद कर लिया गया है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *