टोहाना, 24 जुलाई (नवल सिंह): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व स्थानिय विधायक सुभाष बराला ने अपने टवीटर अकाउंट पर अपना नहर में नहाते हुए का एक वीडियो अपलोड किया है। जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि स्वस्थ शरीर पवित्र विचार देता है और पवित्र विचार सुदृढ़ देश का निमार्ण करते है। इस वीडियो को हम फिट तो इंडिया फिट का टेंग भी दिया गया है। इसी पोस्ट पर नीचे एट द रेट आफ नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, व एमएल खटटर, डा.अनिल जैन भी लिखा गया है। जिसे भाजपा के कार्यकताओं के आलावा अन्य सोशल मीडिया फलोवर द्वारा वायरल किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लगभग 32 सेकंड के इस वीडियो में सुभाष बराला नहर के किनारे बनी सीढी पर खडे होकर सिर के बल नहर में छलाग लगाते नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही नहर में तैराकी करते भी दिखाई देते है। इस वीडियो को ‘हम फिट तो इण्डिया फिट’ टैग के तहत फैलाया जा रहा है। किसी राजनेता का संभवत नहर में तैराकी करते हुए का यह पहला वीडियो माना जा सकता है। बता दे कि टोहाना नहरी नगरी के नाम से देश में प्रसिद्ध है। भाखडा़ नहर यहां से होकर निकलती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
