हिमाचल डेस्क: हिमाचल के धर्मशाला में मानसून ने जमकर कहर बरपाया है। पर्यटन क्षेत्र भागसू में सोमवार सुबह बादल फटने अचानक बाढ़ आ गई। बादल फटने से भयंकर तबाही मची है। जिससे कांगड़ा नदी में भी सैलाब आ गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इससे सड़कों तक पानी पहुंच गया है और कई मकान जलमग्न हो गए है। इतना ही नहीं दर्जनों गाड़ियां इस सैलाब मे बह गई हैं।

देखते ही देखते एक छोटे स नाले ने नदी का रूप धारण कर लिया। बाढ़ से भागसू का नाला ओवरफ्लो हो गया।

बादल फटने से इन होटलों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, स्थानीय लोग बादल फटने और उसके बाद नदी-नालों में ऊान आने के कारण सहमे हुए हैं।

भागसू में इस वक़्त अफरा-तफ़री का माहौल है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
