बिहार डेस्क- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरानगी भरा मामसा सामने आया जहां पर एक शिक्षक द्वारा हथियार के बल पर महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बता दें, पीड़िता किराए के मकान में रहती है। महिला ने बताया कि, दुष्कर्म की शिकायत थाने में करने पर हत्या की धमकी भी दी गयी है। घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी हुई है। शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन में शुरु कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला ने बताया कि, दूसरे गांव का रहने वाला आरोपी देर शाम उनके किराये के कमरे में जबरन घुस गया और रेप किया। पीड़िता ने बताया कि, आरोपी पेशे से शिक्षक है। आरोपी ने रिवॉल्वर दिखाकर जान मारने की धमकी दी फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, आरोपित पूर्व में भी उनके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है।
Read More Stories:
पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी
विरोध करने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देता है। पीड़िता का कहना है कि, वह अक्सर परिजनों की हत्या करने की धमकी देता रहता था, जिस वजह से उन्होंने अभी तक थाने में इसकी शिकायत नहीं दी थी। वपीड़िता ने बताया कि, उनके साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद वह रात में महिला थाने पहुंची थी, लेकिन वहां उनकी शिकायत नहीं ली गई थी। इस पर वह वापस लौट गई थीं। तो वहीं उसने इसकी शिकायत अहियापुर थाने में की जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
