Saturday , 25 July 2026

‘मेरा आसमान संस्था’ का सराहनीय कदम, 15 मशीनें कोविड मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में सौंपी

हरियाणा डेस्क: अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने आज नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर में करीब 7 लाख रूपये की लागत से “मेरा आसमान संस्था” द्वारा खरीदी गई 15 मशीनें जिनमें सी पैप की 10 व बी पैप की 5 मशीनें शामिल हैं, उन्हें कोविड मरीजों के उपचार के लिए सिविल सर्जन को सौंपी। यह मशीनें कोविड मरीजों के ईलाज के लिए कारगर सिद्ध होंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये कहा विधायक असीम गोयल ने

गोयल ने इस मौके पर कहा कि, कोरोना वैश्विक महामारी का प्रकोप पूरे विश्व में है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के कारण कईं मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है। अम्बाला जिले में कोई भी व्यक्ति चिकित्सा संसाधनों से वंचित न रहे, इसके लिए संस्थाओं के सहयोग से सिविल अस्पताल को समय-समय पर सहायता उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज इन मशीनों को यहां पर सौंपने का काम किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा आसमान संस्था की प्रेरणा से अन्य सामाजिक संस्थाएं भी प्रेरणा लेते हुए कोरोना काल में लोगों की मदद करने का काम कर रही हैं।

‘अम्बाला का नाम शुरू से ही सामाजिक क्षेत्र की गतिविधियों के लिए आगे रहा है’

विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर यह भी कहा कि, अम्बाला का नाम शुरू से ही सामाजिक क्षेत्र की गतिविधियों के लिए आगे रहा है। जब भी कोई विपदा आई है तो समाज के लोगों ने आगे आकर अपना सहयोग देने का काम किया है। संस्थाओं द्वारा जो सहयोग दिया जा रहा है उससे निसंदेह कोरोना मरीजों को ईलाज के लिए काफी राहत मिलेगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर डॉ. सुखप्रीत, डॉ. पवनीश, डॉ. बलविन्द्र कौर, एडवोकेट संदीप सचदेवा, हितेष जैन, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, दिनेश लदाणा, चंद्रमोहन फौजी, रोहित गुप्ता के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *