नेशनल डेस्क- असम के गुवाहाटी शहर से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, सतगांव क्षेत्र के बाघरबाड़ी रोड पर 60 वर्षीय रौशन अली की हत्या कर दी गई। अली सतगांव स्थित अंबारी का निवासी था। बताया जा रहा है अली सेना से रिटायर्ड हुआ था। सतगांव थाने के ओसी प्राणजीत लहकर ने बताया कि, अली की हत्या करने वाले आरोपी की पहचान उसी इलाके के हबीबुर रहमान के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार रहमान और अली के बीच पहले झगड़ा हुआ, उसके बाद रहमान ने धारदार हथियार से अली का गला काट पर हत्या दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अवैध संबंध रखने के हत्या
जानकारू के अनुसार, रहमान अपने साथियों के साथ आया था और उसने अली पर हमला कर दिया। ऐसा कहा जाता है कि, रहमान ने अली को अवैध संबंध रखने के लिए हत्या कर दी थी। इस बीच सतगांव पुलिस अधिकारियों ने 35 साल के आरोपी हबीबुर रहमान को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More Stories:
हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उसे फिलहाल पुलिस हिरासत में रखा गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह संदेह है कि, अली की हत्या अवैध संबंध रखने के लिए की गई थी क्योंकि वह आरोपी की दूसरी पत्नी के साथ भाग गया था। अधिकारियों ने कहा कि घटना पर आगे की जांच जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
