नेशनल डेस्क: रूस की ओर से हमले के बाद यूक्रेन में हजारों भारतीय फंस गए हैं। गुरुवार को यूक्रेन की ओर से एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद भारतीय विमान भी वापस लौट आया है। इस बीच यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से शांति से रहने और दृढ़ता के साथ स्थिति का सामने करने की अपील की है। इसके साथ-साथ दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों के लिए तीसरी एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारतीय राजदूत पार्थ सतपति ने लोगों से की ये अपील
कीव में भारतीय राजदूत पार्थ सतपति ने लोगों से शांत रहने और दृढ़ता के साथ मौजूदा स्थिति का सामने कारने की अपील करते हुए कहा है कि, उनकी चिंताओं का समाधान खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन के खिलाफ एक सैन्य अभियान का आदेश दिए जाने के कुछ घंटों बाद कीव में भारतीय दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किए गए एक मैसेज में, सतपति ने स्वीकार किया कि स्थिति अत्यधिक तनावपूर्ण और अनिश्चित है जो कि कई तरह की चिंताएं पैदा कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
