नेशनल डेस्क- जहां मानसून ने एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ इस बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है, जिससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़को पर जलभराव से जाम का सामना भी ऑफिस जाने वाले लोगो को करना पड़ रहा है। कई जगह ट्रैफिक जाम और हैवी ट्रैफिक की दिक्कतों से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
- पान मसाले की एड करने पर बिग बी हुए ट्रोलर्स का शिकार, जानें बिग बी ने क्या दिया जवाब
- देश में फिर तेज हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में आए इतने नए मामले
कुछ दिन और हो सकती है बारिश
जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य तौर पर मानसून का मौसम देश से हर साल 17 सितंबर को चला जाता था, लेकिन इस बार बारिश के मौसम ने लगातार बरसने का मन बना लिया है। वहीं ये कहा जा रहा है कि देश में अभी कुछ दिन और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही उत्तर और मध्य भारत में गुरुवार तक जमकर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश कम होगी और तापमान एक बार फिर से 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
