Wednesday , 16 September 2026

Daily Archives: July 29, 2025

हरियाणा में अवैध गर्भपात में संलिप्त डॉक्टरों की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख रुपये नकद इनाम

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अवैध गर्भपात में शामिल डॉक्टरों की जानकारी देने पर मिलेगा 1 लाख रुपये का नकद इनाम

चंडीगढ़, 29 जुलाई 2025 – हरियाणा में लिंगानुपात सुधार और अवैध गर्भपात को रोकने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश पर राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने की। बैठक में अवैध गर्भपात के खिलाफ …

Read More »

हरको बैंक का बड़ा ऐलान: ऋणों पर प्रोसेसिंग फीस और दस्तावेज शुल्क माफ, गृह ऋण मात्र 7.50% से शुरू

चंडीगढ़, 29 जुलाई – हरको बैंक के प्रबंध निदेशक/सी.ई.ओ. डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने कहा कि हरको बैंक ने अपने ग्राहकों हेतु 31 अगस्त, 2025 तक सभी प्रकार के ऋणों पर प्रोसेसिंग फीस व दस्तावेज शुल्क माफ कर दिए हैं। बैंक द्वारा ग्राहकों को सिब्बल स्कोर के आधार पर बहुत कम ब्याज दर पर गृह ऋण 7.50 प्रतिशत, वाहन ऋण 7.75 तथा व्यक्तिगत ऋण 10 प्रतिशत वार्षिक दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। ग्राहक इस अवधि के दौरान बैंक की किसी भी शाखा से ऋण प्राप्त करने हेतु सम्पर्क कर सकते हैं। हरको बैंक सदैव जनहित में कार्य करता है। डॉ प्रफुल्ल रंजन सोमवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के महाप्रबंधकों और विकास अधिकारियों के लिए आयोजित बिजनेस मीट / वर्कशॉप-2025 को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान महाप्रबंधक श्री रमेश पुनिया, उप महाप्रबंधक श्रीमती उर्वशी गुप्ता, श्रीमती सुधा शर्मा, श्री सुनील पातड, प्रबंधक श्री यशवीर सिंह अहलावत अन्य अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुये। इस दौरान, प्रबंधक श्री यशवीर सिंह अहलावत ने सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के महाप्रबंधकों, विकास अधिकारियों व अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने हरको बैंक द्वारा चलाई जा रही डिपोजिट व ऋण सम्बंधी विभिन्न योजनाओं को पी.पी.टी. के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करवाया तथा सभी अधिकारियों को सलाह दी कि वे सभी नई स्कीमों को जनता तथा बैंक हित में लागू करें। इस वर्कशॉप के दौरान सभी महाप्रबंधकों ने अपने-अपने बैंक से सम्बंधित प्रगति रिपोर्ट जिसमें डिपॉजिट, ऋण, सी.आर.ए.आर. पैक्स कम्प्यूटरीकरण, सी.एस.सी., पी.एम.के.एस.के. जन औषधि केन्द्र इत्यादि की प्रस्तुति दी। सभी बैंकों की प्रगति रिपोर्ट के अवलोकन उपरांत डॉ. रंजन ने सभी केन्द्रीय सहकारी बैंकों के 31 मार्च 2026 तक के अमानती ऋणों, एन.पी.ए. वसूली इत्यादि के लक्ष्य निर्धारित किए तथा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए रणनीति बनाई गई। वर्कशॉप के दौरान, डॉ. रंजन द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धियों व उल्लेखनीय कार्य हेतु पुरस्कार भी वितरित किये गये, जिसमें प्रथम स्थान पर भिवानी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, द्वितीय पर गुरुग्राम व तृतीय स्थान पर हिसार बैंक को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त श्री यशवीर सिंह अहलावत, प्रबंधक हरको बैंक को किसान ऋण पोर्टल के उत्कृष्ट कार्य हेतु स्टेट नोडल अधिकारी के तौर पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक श्री रमेश पुनिया ने सभी महाप्रबंधकों को सम्बोधित करते हुये उन्हें अपने एन.पी.ए. कम करने व डिफाल्टरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने तथा बैंकों की अमानते बढ़ाने की हिदायत दी। इसके साथ-साथ बैंक की उप-महाप्रबंधक श्रीमती सुधा शर्मा ने सभी महाप्रबंधकों व विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों का वर्ष 2024-25 का निरीक्षण इस वर्ष अवश्य पूर करें। श्रीमती उर्वशी गुप्ता उप महाप्रबंधक ने कहा कि इस प्रकार की बिजनेस मीट/ वर्कशॉप सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

चंडीगढ़, 29 जुलाई – हरको बैंक के प्रबंध निदेशक/सी.ई.ओ. डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने कहा कि हरको बैंक ने अपने ग्राहकों हेतु 31 अगस्त, 2025 तक सभी प्रकार के ऋणों पर प्रोसेसिंग फीस व दस्तावेज शुल्क माफ कर दिए हैं। बैंक द्वारा ग्राहकों को सिब्बल स्कोर के आधार पर बहुत कम ब्याज दर पर गृह ऋण 7.50 प्रतिशत, वाहन ऋण 7.75 …

Read More »

हरियाणवीं सिंगर मासूम शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ में दर्ज हुईं FIR

चंडीगढ़, 29जुलाई : पंजाब यूनिवर्सटी में कार्यक्रम के दौरान बैन गाना गाने के आरोप में हरियाणवी सिंगर की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उनपर गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने का भी आरोप लगा है। उन पर ये भी आरोप लगा है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में बैन गाने को …

Read More »

लोकसभा में 20-20 मैच चल रहा है, एक तरफ भारत तो दूसरी तरफ पाकिस्तान” – अनिल विज

लोकसभा में 20-20 मैच चल रहा है, एक तरफ भारत तो दूसरी तरफ पाकिस्तान" – अनिल विज

अंबाला , 29 जुलाई:  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने लोकसभा में चल रही बहस को लेकर पाकिस्तान और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इसे एक ’20-20 मैच’ से तुलना करते हुए कहा कि भारत की तरफ से भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी पार्टी खेल रही हैं, जबकि पाकिस्तान की तरफ से कांग्रेस और …

Read More »

हिमाचल में बादल फटा: मंडी में तबाही, 2 की मौत, 20 गाड़ियां दबीं; चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगिंदरनगर फोरलेन बंद

हिमाचल में बादल फटा: मंडी में तबाही, 2 की मौत, 20 गाड़ियां दबीं; चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगिंदरनगर फोरलेन बंद

मंडी, 29 जुलाई 2025 — हिमाचल प्रदेश एक बार फिर मानसून की तबाही का गवाह बना है। सोमवार देर रात मंडी जिले में बादल फटने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जेल रोड के साथ लगते नाले ने रात 3 बजे अपना रौद्र रूप दिखाया, जिससे आसपास के घरों में मलबा घुस गया। इस आपदा में अब तक 2 लोगों …

Read More »