हरियाणा डेस्क; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों और जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शनिवार को इन पदकों की घोषणा की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

इन्हें मिला पुलिस वीरता पदक
वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में राकेश कुमार एएसआई और पवन कुमार कांस्टेबल शामिल हैं। डॉ. सी.एस. राव, एडीजीपी, निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।
Read More Stories
मंत्री अनिल विज ने भरे जनता दरबार में सुनाया ‘गीता का श्लोक’, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा हॉल
सावधान! आंसुओं से भी फैल सकता है कोविड-19, जानें कैसे?
सराहनीय सेवा के लिए इनका चयन
इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में डॉ. हनीफ कुरैशी, आईजीपी आईआरबी भोंडसी, राज कुमार एसीपी पंचकूला, रमजीत सिंह डीएसपी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो मधुबन, संजीव बलहारा डीएसपी ट्रैफिक गुरुग्राम, चमन लाल इंस्पेक्टर चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन, निर्मला देवी महिला निरीक्षक सीआईडी पंचकूला, मनोज कुमार उप-निरीक्षक पुलिस मुख्यालय पंचकूला, मेवा सिंह उप-निरीक्षक पुलिस मुख्यालय पंचकूला, जसबीर सिंह उप-निरीक्षक जीआरपी अंबाला छावनी, सुखपाल सिंह ईएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो पंचकूला और गुरनाम सिंह एएसआई चतुर्थ आईआरबी मानेसर शामिल हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
