Thursday , 29 October 2026

तपती गर्मी से मिलेगा निजात, मौसम विभाग ने 24 घंटों के लिए दी ये चेतावनी

नेशनल डेस्क: भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। जहां कई शहरों में तपती गर्मी से निजात पाने के लिए एसी चलने लगे तो पावरकट भी बढ़ गए। तो वहीं बात पंजाब की करें तो 6 से 12 घंटे के पावर कट से लोगों के हालात खस्ता हो चुके हैं। इसी बीच शुक्रवार शाम बारिश ने देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी, राजस्थान, हिमाचल के कई इलाकों में राहत दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जींंद में हुई हल्की बूंदाबादी

बारिश की फुहार से हरियाणा के रोहतक में तापमान में गिरावट देखने को मिली। तो वहीं, जींद में हल्की बूंदाबादी होने से लोगों को काफी राहत मिली है। देहरादून के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में अगले 2 दिनों तक ‘हल्की बारिश या बूंदाबांदी’ की भविष्यवाणी की है।

Read More Stories

ये कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में मध्यम से तेज आंधी के साथ-साथ लगातार बादल से जमीन पर बिजली गिरने की संभावना है। इससे बाहर रहने वाले लोगों और जानवरों को चोट लग सकती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *