Thursday , 29 October 2026

वीडियो : श्रीनगर में पलटी सीआरपीएफ की गाड़ी, 19 जवान घायल

श्रीनगर,27 मई। श्रीनगर के बाहरी इलाके में बेमिना के समीप सीआरपीएफ के 28वीं बटालियन के जवानों से भरी गाड़ी रविवार सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट के आसपास श्यामलाल पेट्रोलपंप के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 19 जवान घायल हो गए है। एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि इसके पीछे की वजह को सामने लाया जा सके। दुर्घटना के बारे में शुरुआती समय में शंका जाहिर की गई थी कि यह दुर्घटना पत्थरबाजी की वजह से हुई थी जिस वजह से ड्राइवर ने गाड़ी का कंट्रोल खो दिया था। जिसके बाद पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जारी करते हुए साफ किया कि दुर्घटना के वक्त वहां किसी भी तरह की कोई पत्थरबाजी नहीं हुई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जानकारी के मुताबिक एसएसपी श्रीनगर ने मीडिया के सामने दिए गए बयान में कहा है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद साफ हो रहा है कि इलाके में कोई पत्थरबाजी नहीं हुई थी यह दुर्घटना इसलिए हुई क्योंकि सीआरपीएफ के ड्राइवर ने गाड़ी पर अपना कंट्रोल खो दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित सेक्शन के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले सीआरपीएफ के आईजी राजदीप सहाय ने कहा था कि दुर्घटना गाड़ी पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा पथराव के बाद हुई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *