Saturday , 25 July 2026

हिसार के सेक्टर 16-17 के नजदीक दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने युवक पर चलाई गोली

हिसार के सेक्टर 16-17 के नजदीक आज मोटरसाइकिल पर सवार बास निवासी विनय पुत्र कुलदीप मोर को दो हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावर बाइक पर सवार थे। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल विनय को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले के पीछे पुरानी रंजिश मान कर चल रही है।
जानकारी के मुताबिक बास निवासी विनय पूर्व में शराब की ठेकेदारी करता था। इन दिनों वह अपने परिवार के साथ सेक्टर 16 स्थित एक मकान में किराए पर रह रहा था। आज सुबह जब वह बाइक पर सवार हो कर बाजार से आ रहा था तो एक अन्य बाइक पर सवार हो कर आए दो युवकों ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजन विकास मोर ने बताया कि कुछ लोगों से विनय की रंजिश चल रही थी। उन लोगों ने शिव कॉलोनी में शराब का ठेका लिया हुआ है। उन्हें लगता है कि इसी रंजिश के कारण उसे गोली मारी गई है। दो साल पहले शिव कॉलोनी में हमने भी शराब का ठेका लिया था। उस दौरान उन्होंने ठेका छोडऩे के लिए धमकी दी थी।

डीएसपी जितेंद्र ने बताया कि सेक्टर 16 में गोली लगने की सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है। जिसमें बाइक पर सवार दो व्यक्ति दिखाई दे रहे है। मामला रंजिश का लगता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *