Thursday , 10 September 2026

ट्रेन ने महिला के किए 2 टुकड़े, स्टेशन पर गलती से फिसला पांव

नेशनल डेस्क– जरा सी लापरवाही कई बार जानलेवा साबित हो सकती है और इसी के चलते कई बार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ सकती है। ऐसा ही मामला असम के बोंगाईगांव जिले के जोगीघोपा रेलवे स्टेशन से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां पर एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला जोगीघोपा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तब उसका पांव गलती से पटरियों की तरफ फिसल गया और ट्रेन को ब्रेक मारने से पहले ही ट्रेन ने महिला को कुचल दिया।

Read More Stories:

महिला की मौत
महिला की पहचान उसी इलाके की एलिजा बाउवा के रूप में हुई है। ट्रेन के स्टेशन में जाने के दौरान वह गलती से पटरियों पर गिर गई और लोको-पायलट के ब्रेक मारने से पहले ही ट्रेन उसके ऊपर से निकल चुकी थी।  हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे एक चिकित्सा सुविधा में ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह पहले ही मर चुकी थी। गौरतलब है कि, इस घटना के बाद भी रेलवे अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *