अंबाला, 26 जुलाई— अंबाला में आज CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। वहीं परीक्षार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा मुफ्त बस सेवा मुहैया कराई गई है, जिससे हज़ारों छात्र-छात्राओं को राहत मिली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुबह 4:00 बजे से ही अंबाला कैंट बस स्टैंड पर हलचल शुरू हो गई थी। परीक्षा देने आए छात्र अपने-अपने परीक्षा केंद्रों की ओर रवाना होते नज़र आए। रोडवेज के महाप्रबंधक अश्विनी डोगरा ने जानकारी दी कि छात्र-छात्राओं को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। “सुबह 4 बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था और अभी तक लगातार बच्चों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि किसी को भी कोई असुविधा न हो,” उन्होंने बताया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। परीक्षा केंद्रों से एक किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर दी गई है। हर परीक्षार्थी की कड़ी चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। महिला परीक्षार्थियों को चूड़ियां, मंगलसूत्र और कलावा तक उतारने को कहा गया, वहीं पुरुष परीक्षार्थियों से उनके जूते उतरवाकर जांच की जा रही है।
परीक्षार्थियों को मिली सुविधाएं
परीक्षा देने आए छात्रों ने रोडवेज की सुविधाओं की तारीफ की। एक परीक्षार्थी ने बताया, “हम सुबह से ही घर से निकले थे। पहले जिला स्तर पर हमें मुफ्त बस मिली और उसके बाद परीक्षा केंद्र तक भी नि:शुल्क सेवा दी गई। प्रशासन ने इस बार खाने-पीने और रहने की व्यवस्था भी बहुत बेहतर की है।”
एक अन्य परीक्षार्थी ने कहा, “पिछले साल की तुलना में इस बार हमें कहीं भी कोई दिक्कत नहीं हुई। न बस के लिए लाइन में लगना पड़ा, न ही कोई अन्य परेशानी आई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
