हरियाणा डेस्क: हरियाणा में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। तो वहीं प्रदेशवासियों को को हर तरह से स्वास्थ्य सुविधा मिल सके, इसके लिए ग़ृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा मैरिज पैलेस ओनर एसोसिएशन लोगों की सहायता के लिए आई आगे
ऐसे में हरियाणा मैरिज पैलेस ओनर एसोसिएशन लोगों की सहायता के लिए आगे आई है। ऐसोसिएशन ने प्रदेश के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज को लगभग 2 लाख की सहायता राशि मुख्यमंत्री कोविड रिलीफ फण्ड में दान दी। हरियाणा मैरिज पैलेस ओनर एसोसिएशन के द्वारा लोगों की सेवा के लिए उठाए गए इस कदम की मंत्री अनिल विज ने काफी सराहना की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सहगल , कंवल जीत सिंह खन्ना सीनियर वाईस प्रेजिडेंट , देवानंद कार्यकारी सदस् , मधुमहल सिंह कार्यकारी सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री अनिल विज से दान राशि देने वाली संस्था का आभार जताया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
