नेशनल डेस्क: माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा दी है। जी हां,अब कटरा पहुंचने वाले भक्त पैदल यात्रा के दौरान भी माता के दर्शनों से पहले उन्हें लगातार निहार सकेंगे। इसके लिए कटरा से भवन के रास्ते में श्राइन बोर्ड ने बड़े स्क्रीन वाले हाई टेक वीडियो वॉल (स्क्रीन) लगवाए हैं। वीडियो वाल में सुबह शाम दोनों समय होने वाली आरती को लाइव दिखाया जा रहा है जिससे श्रद्धालु माता के दरबार पहुंचने से पहले वीडियो वॉल के जरिये उनके दर्शन कर सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वीडियो वॉल से होगा बड़ा फायदा
इसी कड़ी में श्राइन बोर्ड ने 6 बड़े हाई टेक वीडियो स्क्रीन कटरा से भवन के पैदल ट्रैक के बीच पड़ने वाले रास्तों पर लगवाए हैं। यात्रा के दौरान अगर कोई बच्चा या बुजुर्ग लापता हो जाता है या भटक जाता है उसकी जानकारी के लिए भी वीडियो वॉल का सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा स्क्रीन पर मौसम की जानकारी भी दी जाएग।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
