चंडीगढ,8मई। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा गांव-गांव खोली गईं व्यायामशालाओं में यदि संघ की शाखाएं भी लगाई जाती है तो कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
काम्बोज ने कहा कि व्यायामशालांए शारीरिक गतिविधियों और खेलों के लिए ही खोली गई है। संघ की शाखाओं में भी शारीरिक व्यायाम और खेल होते है। ऐसे में शाखाएं व्यायामशालाओं में भी लगाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस सिमटती जा रही है। अब दो-तीन राज्यों में ही कांग्रेस रह गई है। आने वाले समय में यहां भी नहीं रह जायेगी। वर्ष 2019 के आम चुनाव में भाजपा को 350 से अधिक सीटें मिलेंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
