हरियाणा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए 844 शिक्षकों को पदोन्नत किया है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि इनमें चार प्रिंसिपल भी शामिल हैं। केमिस्ट्री के 35 और 18 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) को पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) बनाया गया है। इसके अलावा, संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, कॉमर्स, इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र और गृह विज्ञान के भी कई टीचर्स को प्रमोशन दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों का ढांचागत विकास पूरा हो चुका है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नया पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों की कौशल आधारित शिक्षा को बल मिलेगा।
इसके साथ ही टीचर्स की ट्रांसफर ड्राइव भी जल्द शुरू की जाएगी ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। हर 10 किलोमीटर के दायरे में नए मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जाएंगे।
सरकार ई-पुस्तकालय की व्यवस्था भी बढ़ा रही है, जिसमें 197 मॉडल संस्कृति विद्यालयों और 250 पीएम श्री स्कूलों में डिजिटल पुस्तकालय बनाए जाएंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
