यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के बांदा में अंधविश्वास का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ जाएंगे। यहां तंत्र मंत्र व अंधविश्वास के चलते पांच साल की मासूम बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी गई। दरअसल, सोमवार दोपहर से बच्ची घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शंका के आधार पर देर रात पुलिस ने पड़ोसी के घर से बच्ची के शव को बरामद कर लिया है। साथ ही शव के साथ घर में मौजूद 3 लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूरी घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शहर कोतवाली के गायत्री नगर की है, जहां 5 साल की आरती नाम की बच्ची सोमवार दोपहर खेलते खेलते अचानक गायब हो गई थी। आरती के परिजनों ने बच्ची को मोहल्ले में ढूंढा, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। तब जाकर बच्ची के गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई गई। जिस पर पुलिस सक्रिय हुई और गहन स्तर पर मोहल्ले में छानबीन करना शुरू किया। तलाशी के दौरान पड़ोसी मूलचंद्र के दस साल के बच्चे ने पुलिस को बताया कि मां रानी और बहन ने मिलकर आरती की हत्या कर दी है। बच्चे ने बताया कि चाकू से आरती का गला रेतकर फेंक दिया है। पुलिस ने हत्यारोपितों की निशानदेही पर नाली से मासूम का शव बरामद किया।
Read More Stories
- कोरोना काल में हो रही कावड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज़, दिए गए ये जरूरी निर्देश
- अनिल विज ने पूर्व डिप्टी CM चंद्रमोहन की शिकायत पर लिया तुरंत एक्शन, अवैध रूप से चल रहे Hooka Bar पर हुई छापेमारी
पुलिस की पूछताछ में कबूला सच
रात को ही पुलिस हत्यारोपी परिवार को कोतवाली ले गई। पुलिस की पूछताछ में मां-बेटी ने छिपा धन पाने के अंधविश्वास में हत्या की बात कबूल की है। मूलचंद्र दिन में काम पर गया था, देर रात घर लौटा तो उसको पत्नी और बेटी की करतूत पता चली, लेकिन उसने अपनी जुबान बंद रखी थी। हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
