Sunday , 26 July 2026

सरकार के रवैए से ख़फ़ा रोड़वेज कर्मियों ने की हड़ताल

हिसार, 10 अगस्त : प्रशासन द्वारा हरियाणा रोडवेड कर्मचारियों को भेजे टर्मिनेशन नोटिस के विरोध में प्रदेश भर के सभी बस अड्डों पर कर्मचारियों ने हडताल कर अपना रोष व्यक्त किया। वहीं इसी के चलते हिसार में भी रोडवेज कर्मियों में रोष देखने को मिला। हरियाणा रोडवेज सयुक्त संघर्ष समिति ने टर्मिनेशन नोटिस देने के विरोध में हिसार के बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जाहिर किया। वहीं इस प्रदर्शन के दौरान हरियाणा रोडवेज सयुक्त संघर्ष समिति ने मौके पर हिसार के जीएम के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने एलान किया रोडवेज कर्मी आगामी 21 अगस्त को हरियाणा में प्रदेश स्तरीय हडताल करेंगे और इसके बाद 5 सितंबर को चक्का जाम किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *