नेशनल डेस्क: टीम इंडिया को यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। इससे जहां भारत में दुख का माहौल था, तो वहीं पाकिस्तान इस जीत के बाद जश्न मना रहा था। हालांकि, पाकिस्तान के बड़बोले मंत्री शेख रशीद ने इस मौके पर भी जहर उगल ही दिया। पाक को क्यूंकि पहली बार भारत के खिलाफ विश्व कप में जीत नसीब हुई है, इसलिए पाक के मंत्री इसे धर्म के एंगल से देख रहे हैं और जंग की भाषा बोल रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी जहर एकबार फिर उगला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गृह मंत्री शेख रशीद ने वीडियो जारी कर ये कहा
गृह मंत्री शेख रशीद ने रविवार को कहा कि, ‘मुझे अफसोस है कि यह पहला हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मैच है जो मैं कौमी जिम्मेदारियों की वजह से ग्राउंड में नहीं देख सका। लेकिन मैं तमाम ट्रैफिक को इस्लामाबाद, रावलपिंडी को हिदायत दी है कि कंटेनर्स हटा दिए जाएं, ताकि कौम अपने जश्न को तारीखी तरीके से मनाए। और पाकिस्तान की टीम को, पाकिस्तान की कौम को मुबारक हो, आज हमारा फाइनल था। हमारा फाइनल आज ही था और दुनिया के मुसलमान समेत हिंदुस्तान के मुसलमानों के जज्बात पाकिस्तानी टीम के साथ थे। सारी आलमी इस्लाम को फतह मुबारक हो। पाकिस्तान जिंदाबाद….इस्लाम जिंदाबाद!’
READ MORE STORIES
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
