नई दिल्ली | 18 मई 2025 : हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर और ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका यूट्यूब चैनल ‘Travel with JO’ काफी लोकप्रिय है, जहां वह पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो अपलोड कर चुकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूत्रों के अनुसार, साल 2023 में पाकिस्तान यात्रा के दौरान ज्योति की मुलाकात वीजा एजेंट के जरिए पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी। दानिश को भारत सरकार पहले ही देश से निष्कासित कर चुकी है। बाद में दोनों की दिल्ली स्थित पाक हाई कमीशन में कई बार मुलाकातें हुईं।
जासूसी की पुष्टि एक वायरल वीडियो से हुई है, जिसमें ज्योति को दानिश के साथ इफ्तार पार्टी में देखा गया। वीडियो में दानिश उसे मेहमानों से परिचित करवा रहा है और ज्योति कैमरे पर कहती है, “मैं व्यवस्थाओं को देखकर बहुत खुश महसूस कर रहा हू।”
जांच एजेंसियों के अनुसार, ज्योति ने वॉट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को सीमावर्ती इलाकों, सैन्य गतिविधियों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा कीं।
फिलहाल वह 5 दिन की पुलिस रिमांड में है और उससे पूछताछ जारी है। एजेंसियों को संदेह है कि यह नेटवर्क और भी बड़ा हो सकता है, और आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
