11 मार्च को चेन्नई में श्रीदेवी के घर पर प्रार्थना सभा रखी गई। एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स पहुंचे थे। सुपरस्टार रजनीकांत श्रीदेवी के प्रार्थना सभा में नजर नहीं आए। खबर है कि तमिल सिनेमा के आइकन रजनीकांत शहर में नहीं थे। इसलिए वे प्रेयर मीट में शामिल नहीं हो सके। बता दें, जब एक्ट्रेस के निधन की खबर रजनीकांत तक पहुंची थी तो वह अपना सारा काम छोड़कर मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। वे श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
