फतेहाबाद, 7 दिसंबर(जितेंद्र मोंगा): पुलिस टीम के एक जवान की सरेआम पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। मामला फतेहाबाद का है जहां भट्टू रोड पर एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के जवान पर आरोपी और उसकी बहन ने सरेबाजार हमला कर दिया। यही नहीं आरोपियों ने पुलिस कर्मी की वर्दी तक फाड़ डाली। वहीं पुलिस कर्मी की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद लोगों के जहन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। वीडियो में पुलिस कर्मी की पिटाई करते दो लोग साफ़ नजर आ रहे हैं। दोनों ने पुलिस कर्मी की जमकर पिटाई की और उसकी वर्दी तक फाड् डाली। पिटाई का शिकार हुए हेड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम आपराधिक गतिविधियों में वांछित आरोपी सुमित उर्फ डांगी को गिरफ्तार करने पहुंची थी और जैसे ही हेड कॉन्स्टेबल ने आरोपी को पकड़ा तो आरोपी ने अपनी बहन के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया और लोगों की भीड़ इकठ्ठा होते देख दोनों मौके से फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
