Thursday , 10 September 2026

आपसी रंजिश के चलते 5 साल के मासूम की हत्या, गला दबाकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश के भोपाल से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर दो परिवारों के बीच हुए विवाद को लेकर एक परिवार की महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर दूसरे परिवार के पांच वर्षीय बच्चे की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। जहांगीराबाद पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि, इस मामले में दोनों आरोपियों समरीन एवं उसके छोटे भाई फरजान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि, ये दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और जमीन को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते इन दोनों भाई-बहनों ने बच्चे फरदीन का उसके जहांगीराबाद थाना इलाके से घर के बाहर से अपहरण किया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

Read More Stories:

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि, उसके बाद दोनों आरोपी उसके शव को बोरे में रखकर शहर के छोला इलाके में ठिकाने लगाने गये थे। लेकिन, लाश को ठिकाने लगाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि, आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *