Wednesday , 28 October 2026

सावधान ! आ रहा है चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नेशनल डेस्क: देश के कई राज्यों में भारी बारिश हे रही है। इसके चलते भारतीय मौसम विभाग ने नए चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस तूफान को गुलाब नाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में इस चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसका कारण पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर दबाव का क्षेत्र बना है जो जल्द ही चक्रवाती तूफान गुलाब का रूप धारण कर लेगा। तूफान दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ सकता है। इसके प्रभाव में कोलकाता, पूर्वी मिदनापुर, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना सहित पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन क्षेत्रों में जारी हुआ अलर्ट

कोलकाता पुलिस ने ‘यूनिफाइड कमांड सेंटर’ नाम से कंट्रोल रूम खोला है। क्षेत्र के सभी पुलिस थानों और संभागों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है क्योंकि कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। सभी पुलिस थानों को तूफान से होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए संसाधन तैयार रखने को कहा गया है। इस बीच, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात के अलर्ट को देखते हुए पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी तैयारी चल रही है।

अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान के तेज होने की आशंका

IMD के मुताबिक, शनिवार को ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान के तेज होने की आशंका है। यह पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और 26 सितंबर की शाम तक कलिंगपट्टनम के आसपास विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों को पार कर सकता है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *