टोहाना डिपों में रोडवेज कर्मचारियों का धरना गर्माता जा रहा है जिसमें अब प्रदेश स्तर के नेताओं ने भी सीधी शिरकत करनी शुरू कर दी है, हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों द्वारा आगामी 19 अप्रैल यानि वीरवार को सभी डिपो में प्रात: 10 से 12 बजे तक दो घंटे रोष प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों द्वारा महाप्रबंधकों को महानिदेशक चण्डीगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के राज्य इन्द्र सिंह ने रोडवेज प्रांगण में धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ सब डिपो कमेटी टोहाना द्वारा जारी अनिश्चितकालीन धरना को आज 12 दिन हो गए हैं। पत्रकार वार्ता में राज्य प्रधान इन्द्र सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के प्रदेशाध्यक्ष के इशारे पर रोडवेज में भष्टाचार हो रहा है कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है जिसकी वहज से उनके कर्मचारी धरने पर है इसी कडी में प्रदेशभर में 19 अप्रैल को रोडवेज डिपों पर धरना व नारेबाजी की जाएगी। वही 21 अप्रैल के पुर्व निधारित कार्यक्रम में भी इस मुददे को उठाया जाएगा अगर तब तक कोई हल नहीं निकाला गया तो आने वाले समय में कर्मचारी किसी बडे आन्दोलन की घोषण कर सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
