उत्तरप्रदेश डेस्क- मुजफ्फरनगर के चांदपुर गांव से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, 19 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सर्किल अधिकारी ने बताया कि, सोमवार को शाहपुर पुलिस थाने के तहत आने वाले इलाके में लड़की का शव उसके घर में पंखे से लगाए गए फंदे पर लटका मिला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
उन्होंने बताया कि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच चल रही है। पीड़िता के परिवार ने बताया कि, जब यह घटना हुई तो लड़की घर पर अकेली थी। उसके पिता से बाहर गए थे जबकि, मां खेत में थी। पुलिस ने बताया कि इस लड़की के साथ 2019 में चार युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मुख्य आरोपी अब भी जेल में है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
